बेहद भड़काऊ व निंदनीय: नितेश द्वारा केरल को 'मिनी पाकिस्तान' कहे जाने पर CM विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे द्वारा केरल को 'मिनी पाकिस्तान' कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह बेहद भड़काऊ व निंदनीय बयान है और यह राज्य के प्रति 'संघ परिवार' के दृष्टिकोण को उजागर करता है।" इस बयान पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नितेश को अयोग्य ठहराने की मांग की है।