बाहर पहने जूते घर के अंदर लाने से 4 लाख से अधिक बैक्टीरिया भी अंदर आते हैं: डॉक्टर
अमेरिका में रह रहे डॉक्टर रवि गुप्ता ने कहा है, "अगर आप बाहर पहने जूते लेकर घर में घूम रहे हो तो आप सिर्फ अंदर गंदगी नहीं फैला रहे बल्कि 4 लाख से अधिक बैक्टीरिया भी अंदर ला रहे हो।" उन्होंने कहा, "बाहर की गंदगी घर के अंदर लाना बंद करो…यह आदत आपके परिवार का स्वास्थ्य बेहतर कर सकती है।"