बाहर से देख रहे थे लेम्बोर्गिनी, मालिक ने बुलाया अंदर, फिर कराई सैर; बच्चों का रिऐक्शन वायरल
हैदराबाद में एक शोरूम के बाहर 2 स्कूली बच्चे लेम्बोर्गिनी कार को निहार रहे थे जिसके बाद मालिक निशांत सबू ने बच्चों को अंदर बुलवाया। बच्चों ने सुपर कार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ये तस्वीरें उनके पिता ने खींची। फिर निशांत ने बच्चों को लेम्बोर्गिनी में बिठाकर उन्हें बाहर सैर कराई और बच्चों ने कहा, "मज़ा आ रहा है।"