बाज़ार खुलते ही 17% गिरा यह शेयर, ब्रोकरेज ने दी 'बेचने' की सलाह; मचा हड़कंप
कारट्रेड टेक लिमिटेड के शेयर बुधवार को बाज़ार खुलते ही 17% तक टूटकर ₹2,271.9 पर आ गए। मनीकंट्रोल के अनुसार, यह कंपनी के शेयरों में किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। यह गिरावट ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल की रिपोर्ट के बाद आई जिसमें फर्म ने कंपनी के शेयरों की रेटिंग को 'होल्ड' से घटाकर 'सेल' किया।