बुज़ुर्ग मां को कंधे पर लेकर कांवड़ यात्रा के लिए निकला यूपी का युवक
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में संजू बाबा नामक युवक अपनी 65-वर्षीय मां पुष्पा देवी को कंधे पर लेकर गंगा जल के साथ कांवड़ यात्रा के लिए निकला है। संजू ने कहा कि कुछ नहीं बस सेवा है, माता-पिता की सेवा है। संजू ने बीते सोमवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर अपनी मां के साथ पूजा अर्चना भी की।