बाज़ार में उतार-चढ़ाव के बीच म्यूचुअल फंड निवेशक करते हैं कौनसी सामान्य गलतियां?
म्यूचुअल फंड निवेशक बाज़ार के उतार-चढ़ाव के समय अक्सर कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं जो लॉन्ग टर्म की कमाई को नुकसान पहुंचा सकती है। इनमें घबराहट में की गई बिक्री, बार-बार फंड बदलना, SIP बंद कर देना, बाज़ार के रुझान को समझने की कोशिश करना और पोर्टफोलियो को रीबैलेंस न करना शामिल हैं।