बाज़ार में गिरावट के बीच उछला यह शेयर, सचिन तेंदुलकर ने लगाया था दांव
बाज़ार में मंगलवार को गिरावट के बीच हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी आज़ाद इंजीनियरिंग के शेयर 8.96% उछल कर ₹2,967.20 पर पहुंच गए। यह तेज़ी कंपनी द्वारा हैदराबाद में दो एक्सक्लूसिव लीन मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों का उद्घाटन किए जाने के बाद आई है। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 2023 में इसमें ₹5 करोड़ का निवेश किया था।