बेज़ोस की ब्लू ओरिजिन बनाएगी स्पेस डेटा सेंटर, पहले मस्क की ऐसी ही योजना का किया था विरोध
जेफ बेज़ोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने के लिए 50,000+ सैटेलाइट लॉन्च करने की अनुमति मांगी है। गौरतलब है कि बेज़ोस की दूसरी कंपनी एमेज़ॉन लियो ने हाल ही में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की इसी तरह की योजना का विरोध किया था जिसमें अंतरिक्ष की कक्षाओं पर एकाधिकार की आशंका जताई गई थी।