बाढ़ प्रभावित सिक्किम में भारतीय सेना ने 72 घंटे में बनाया 70 फीट लंबा बेली ब्रिज
सिक्किम में हाल ही में आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुए क्षेत्रों से संपर्क बहाल करने के लिए भारतीय सेना के त्रिशक्ति कॉर्प्स के इंजीनियरों ने करीब 72 घंटे की मेहनत से गंगटोक के दिकचू-संकलंग रोड पर 70 फीट लंबा बेली ब्रिज बनाया है। गुवाहाटी के रक्षा पीआरओ के अनुसार, पुल निर्माण का कार्य 23 जून को शुरू हुआ था।