बंगाल की खाड़ी में 9 मई तक बन सकता है इस साल का पहला चक्रवात 'मोचा': आईएमडी
आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में 9 मई को इस साल का पहला चक्रवात 'मोचा' बनने की संभावना जताई है। बकौल आईएमडी, अब तक चक्रवात के भारत के तट पर लैंडफॉल का पूर्वानुमान नहीं है। वहीं, चक्रवात की संभावना को देखते हुए ओडिशा सरकार ने तटीय व आसपास के 18 ज़िलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है।