बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'असानी' की आंशका, आंध्र प्रदेश व ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में आया तूफान तेज़ होकर चक्रवात में बदल गया जिसे 'असानी' नाम दिया गया है। इसे लेकर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। बकौल आईएमडी, अभी इस तूफान के लैंडफॉल करने के आसार नहीं हैं बल्कि ये तट के समानांतर चलेगा।