बंगाल की खाड़ी में सफलतापूर्वक उतरा इसरो का गगनयान क्रू एस्केप मॉड्यूल

टेस्ट फ्लाइट की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद शनिवार को इसरो के अंतरिक्ष मिशन गगनयान का क्रू एस्केप मॉड्यूल बंगाल की खाड़ी में उतरा। गगनयान टीवी-डी1 मिशन के टेस्ट व्हीकल के सफल लॉन्च के बाद 3 मुख्य पैराशूट की मदद से मॉड्यूल ने सुरक्षित लैंडिंग की। गौरतलब है, आज सुबह पहले प्रयास में इस टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग टल गई थी।

Load More