बंगाल की सीएम ममता ने की मौलवियों व पुजारियों का मासिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मौलवियों और पुजारियों का मासिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने इमाम (नमाज़ पढ़ाने वाले) और मुअज़्ज़िन (अज़ान देने वाले) की कॉन्फ्रेंस में कहा, "वक्फ बोर्ड इमाम और मुअज़्ज़िन को भत्ता देता था...मैं उनसे भत्ते में ₹500 बढ़ाने का अनुरोध करूंगी, हम पुरोहितों का भी मासिक भत्ता ₹500 बढ़ा रहे हैं।"

Load More