बंगाल के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे पूर्व ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो, वीडियो हुआ वायरल

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में ब्राज़ील के पूर्व फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो श्रीभूमि दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में रोनाल्डिन्हो दुर्गा माता की मूर्ति के सामने फूल चढ़ाते और आरती करते दिख रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कोलकाता में 'आर 10' फुटबॉल अकैडमी का उद्घाटन किया। वहीं, रोनाल्डिन्हो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की।

Load More