बंगाल के मंत्री ने की राष्ट्रपति पर टिप्पणी, कहा- रंग-रूप से नहीं आंकते पर वह कैसी दिखती हैं
पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसमें अखिल कह रहे हैं, "हम (टीएमसी) किसी को रंग-रूप से नहीं आंकते...राष्ट्रपति पद का सम्मान करते हैं...पर हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?" इस पर बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा, "(मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी...हमेशा आदिवासी विरोधी...रही हैं।"