बंगाल के राज्यपाल ने लॉन्च किया 'लोग सभा' पोर्टल, टीएमसी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चुनाव के दौरान लोगों से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए 'लोग सभा' पोर्टल लॉन्च किया है। टीएमसी ने इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। टीएमसी ने राज्यपाल पर लोकसभा चुनाव-2024 में हस्तक्षेप करने और चुनाव आयोग के समानांतर कार्यालय चलाने का आरोप लगाया है।