बंगाल के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के कोलकाता स्थित आवास पर ईडी ने मारा छापा
पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के कोलकाता स्थित आवास पर ईडी ने गुरुवार को छापा मारा। निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि कथित राशन वितरण घोटाला मामले में मंत्री के घर पर छापेमारी की गई है। ज्योतिप्रिय पश्चिम बंगाल सरकार में वन मंत्री हैं और इससे पहले वह खाद्य मंत्री का पदभार संभाल रहे थे।