बंगाल के संदेशखाली में रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार को गिरफ्तार करना चिंताजनक: एडिटर्स गिल्ड
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में रिपोर्टिंग के दौरान एक पत्रकार को गिरफ्तार किए जाने को 'चिंताजनक' बताया है। गिल्ड ने कहा, "पुलिस को जांच करनी चाहिए कि पत्रकार पर क्या आरोप लगे हैं। सरकार को भी प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करनी चाहिए।" रिपब्लिक टीवी बांग्ला के पत्रकार को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।