बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के बाद शाह से मिले राज्यपाल बोस, कहा- आगे उजाला होगा
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद सोमवार को राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बोस ने मुलाकात के बाद कहा, "सुबह से ठीक पहले के घने अंधेरे का वक्त है, आगे उजाला होगा।" इन पंचायत चुनावों में हुई हिंसा में 15 लोगों की मौत हुई है।