बंगाल पंचायत चुनाव से जुड़ी हिंसा के डर से करीब 150 लोगों ने असम में ली शरण: सीएम हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल से करीब 150 शरणार्थी असम आए हैं। उन्होंने कहा, "ये लोग बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के डर की वजह से असम आए हैं। हमने इन्हें रहने, खाने और मेडिकल की सुविधाएं मुहैया कराई हैं।" बकौल सरमा, करीब 133 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।