बंगाल में अपराधी तय करते हैं, कब सरेंडर करना है व कब गिरफ्तार होना है: संदेशखाली केस पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा मामले को लेकर कहा है, "बंगाल में पुलिस नहीं, बल्कि अपराधी तय करते हैं कि कब सरेंडर करना है और कब उन्हें गिरफ्तार होना है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार नहीं चाहती थी कि संदेशखाली (मामले) का गुनहगार गिरफ्तार हो लेकिन यहां कि नारी शक्ति के आगे उन्हें झुकना पड़ा।"