बंगाल में एनआईए की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एनआईए के 2 अफसरों को किया तलब
पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर में एनआईए की टीम पर हुए हमले के मामले में बंगाल पुलिस ने एनआईए के 2 अधिकारियों को नोटिस भेजकर तलब किया है। नोटिस के मुताबिक, पुलिस को लिखित शिकायत देने वाले अधिकारी और हमले में घायल हुए अधिकारी को जांच में गवाह के रूप में पेश होने को कहा गया है।