बंगाल में टीएमसी पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, मौत की पुष्टि के लिए घोंपा गया चाकू

दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में शुक्रवार रात घर लौट रहे टीएमसी के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य मैमुर घरामी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने घरामी की मौत सुनिश्चित करने के लिए उनपर चाकू से भी वार किया। बकौल पुलिस, घरामी के साथ मौजूद एक अन्य शख्स गोली लगने से घायल हो गया।

Load More