बंगाल में टीएमसी प्रत्याशी पर लगा मतदान से पहले वोटरों को पैसे बांटने का आरोप
पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना की बैरकपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने पांचवें चरण के मतदान से पहले टीएमसी के प्रत्याशी पार्थ भौमिक पर वोटरों को पैसे बांटने का आरोप लगाया है। अर्जुन ने कहा, "नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्थ ने रविवार रात को लोगों को पैसे बांटे। वह गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रहे हैं।"