बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान बूथ पर हुए हमले में बीजेपी उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट की हुई मौत
कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) के फलीमारी ग्राम पंचायत में एक बूथ पर हुए हमले में बीजेपी उम्मीदवार माया बर्मन के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की मौत हो गई जबकि बर्मन घायल हो गईं। बकौल बर्मन, टीएमसी के गुंडों ने एजेंट पर बम फेंका और उन्होंने उन पर भी हमला किया। गौरतलब है, बूथ पर हमले के बाद वोटिंग रोकी गई।