बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र से बैलेट बॉक्स लेकर भागा शख्स, वीडियो आया सामने
कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) में पंचायत चुनाव के दौरान एक युवक मतदान केंद्र से बैलेट बॉक्स लेकर भाग गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में युवक लोगों के बीच से बैलेट बॉक्स लेकर भागता नज़र आ रहा है। वहीं, एक अन्य मतदान केंद्र पर फर्ज़ी मतदान होने से नाराज़ लोगों ने बैलेट बॉक्स में आग लगा दी थी।