बंगाल में पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की होगी तैनाती, राज्य सरकार की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों में केंद्रीय बलों की तैनाती के संबंध में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा है कि हाईकोर्ट के निर्देश का मकसद स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है। राज्य में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा।