बंगाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, वीडियो आया सामने

दूसरे चरण के मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मजूमदार ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता बूथ पर मौजूद थे और उनके खिलाफ 'वापस जाओ' के नारे लगा रहे थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

Load More