बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर बीजेपी ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव किया पेश
पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मुद्दे पर बीजेपी ने बुधवार को विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में प्रदेश महासचिव अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। बीजेपी विधायक शंकर घोष ने बताया कि इस सप्ताह 2 स्थगन प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।