बंगाल में राज्यपाल को स्टेट यूनिवर्सिटी के चांसलर पद से हटाने का प्रस्ताव कैबिनेट में मंज़ूर
पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को स्टेट यूनिवर्सिटी के चांसलर के पद से हटाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। अब इस फैसले को विधानसभा में पास कराना होगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के राज्यपाल की जगह स्टेट यूनिवर्सिटीज़ की चांसलर होंगी। गौरतलब है कि 10 जून से पश्चिम बंगाल का विधानसभा सत्र शुरू होगा।