बंगाल में रियल एस्टेट से जुड़े धोखाधड़ी के केस में ईडी ऑफिस पहुंचीं टीएमसी सांसद नुसरत जहां
रियल एस्टेट से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में टीएमसी सांसद व ऐक्ट्रेस नुसरत जहां मंगलवार को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में ईडी ऑफिस पहुंचीं जहां उनसे पूछताछ जारी है। ईडी ने नुसरत को 5 सितंबर को समन जारी किया था। दरअसल, उनसे जुड़ी एक रियल एस्टेट फर्म पर फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।