बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने वालों की हुई पहचान, कानूनी कार्रवाई करेंगे: रेलवे
रेलवे अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में मंगलवार को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वालों की पहचान हो गई है। रेलवे ने बताया, "ट्रेन की रैक पर लगे सीसीटीवी के फुटेज व तस्वीरों से आरोपियों की पहचान हुई है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" घटना में ट्रेन की 2 खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई थीं।