बंगाल में ससुराल वालों के रोकने के बाद युवती ने पुलिस की मदद से दी 12वीं की परीक्षा
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में एक 20-वर्षीय युवती ससुराल वालों द्वारा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने से रोके जाने पर घर से भागकर पुलिस थाने पहुंची व मदद मांगी। पुलिस ने बताया कि युवती का एडमिट कार्ड व यूनिफॉर्म ससुराल में ही छूट गया था जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्कूल के हेडमास्टर की मदद मांगी और वह परीक्षा दे पाई।