बंगाल में सीएम आवास के पास से हथियार व प्रतिबंधित पदार्थ संग कार सवार शख्स पकड़ा गया

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास से हथियार, प्रतिबंधित पदार्थ व विभिन्न एजेंसियों के आईडी कार्ड संग एक कार सवार शख्स को पकड़ा गया। बकौल पुलिस, जहां मुख्यमंत्री का आवास है आरोपी उस गली में घुसने की कोशिश कर रहा था और उसकी कार पर पुलिस का स्टिकर लगा था।

Load More