बंगाल में सूंड पर मृत बच्चे को उठाकर 7 किमी से अधिक घूमने वाली हथिनी के बच्चे का शव बरामद
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में सूंड पर मृत बच्चे को उठाकर 7-किलोमीटर से अधिक घूमने के मामले में हथिनी के बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एक फॉरेस्ट अधिकारी ने कहा, "यह दिल दुखाने वाला दृश्य था...शव सड़ी-गली हालत में मिला।" दरअसल, मृत बच्चे के साथ हथिनी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।