बंगाल में हीटवेव की खबर पढ़ते समय लाइव टीवी पर बेहोश हुईं दूरदर्शन की ऐंकर
दूरदर्शन की पश्चिम बंगाल ब्रांच की ऐंकर लोपामुद्रा सिन्हा हाल ही में राज्य में हीटवेव की खबर पढ़ते समय लाइव टीवी पर बेहोश हो गईं। उन्होंने इसका वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है। लोपामुद्रा ने बताया कि उनकी तबीयत पहले से खराब थी और खबर पढ़ते समय उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था।