बंगाल सफारी पार्क में बाघिन 'रिका' ने 3 शावकों को दिया जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर हुई 13
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास बंगाल सफारी पार्क में 'रिका' नामक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। रविवार को इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि बाघिन व तीनों शावक स्वस्थ हैं और सीसीटीवी कैमरे के ज़रिए उनकी निगरानी की जा रही है। बकौल अधिकारी, अब पार्क में बाघों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।