बंगाल सरकार ने संदेशखाली हिंसा के बाद सुमित कुमार को बारासात रेंज के डीआइजी के पद से हटाया
पश्चिम बंगाल सरकार ने संदेशखाली में कथित तौर पर ज़मीन हड़पने व महिलाओं से यौन हिंसा के मामले में बारासात रेंज के डीआईजी सुमित कुमार को उनके पद से हटा दिया है। कुमार की जगह डीआईजी (मालदा रेंज) भास्कर मुखर्जी को नियुक्त किया गया है। वहीं, कुमार को अब डीआईजी (सुरक्षा) के तौर पर नियुक्त किया गया है।