बंगाल सीएम ममता बनर्जी 6 दिसंबर को होने वाली 'INDIA' की बैठक में नहीं होंगी शामिल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की 6-दिसंबर को होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगी। इससे जुड़े सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे इस बात की जानकारी नहीं है...जानकारी होती तो ज़रूर शामिल होने जाती।" उन्होंने आगे कहा, "उत्तर बंगाल में 6-7 दिनों का कार्यक्रम पहले से तय है जिसमें मुझे शामिल होने जाना है।"