बंगाली टीवी ऐक्ट्रेस पल्लवी की मौत के मामले में उनका लिव-इन पार्टनर हुआ अरेस्ट
कोलकाता पुलिस ने बंगाली टीवी ऐक्ट्रेस पल्लवी डे की मौत के मामले में उनके लिव-इन पार्टनर साग्निक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार और सोमवार को चक्रवर्ती से कई घंटों तक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पल्लवी 15 मई (रविवार) को कोलकाता के अपने किराए के फ्लैट में मृत मिली थीं।