'बंटी और बबली' के निर्देशक शाद अली ने पूर्व सहयोगियों पर लगाया स्क्रिप्ट चोरी का आरोप
'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'बंटी और बबली' के निर्देशक शाद अली ने अपने 2-पूर्व सहयोगियों पर एक स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अदालत से पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। बकौल अली, पूर्व सहयोगियों ने स्क्रिप्ट चोरी करके स्क्रीन राइटर्स असोसिएशन में अपने नाम पर पंजीकृत की है।