बंटी बैंस पर फायरिंग के बाद रेस्टोरेंट के टूटे हुए शीशे व खोखे की तस्वीरें आईं सामने
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर रह चुके बंटी बैंस पर मोहाली (पंजाब) के एक रेस्टोरेंट में फायरिंग के बाद रेस्टोरेंट के टूटे हुए शीशे व खोखे की तस्वीरें सामने आई हैं। बैंस ने बताया था कि फायरिंग की वारदात के बाद गैंगस्टर लकी पटियाल के नाम से फोन कर धमकी देते हुए उनसे ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई।