बंदूक की नोंक पर अपराधियों ने झारखंड में चलती ट्रेन में की लूटपाट, कई यात्री हुए घायल

झारखंड में शनिवार देर रात संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के अंदर हुई लूटपाट में कम-से-कम 5-6 यात्री घायल हो गए। दरअसल, 10-12 हथियारबंद अपराधी झारखंड के लातेहार स्टेशन पर ट्रेन के एस9 कोच में घुसे और गोलियां चलाकर कई यात्रियों को लूट लिया। लूटपाट को अंजाम देने के बाद आरोपी कथित तौर पर ट्रेन की चेन खींचकर नीचे उतरे थे।

Load More