बंदूक की नोक पर मांग भरवाना शादी नहीं: बिहार में 10 साल पहले हुए पकड़ुआ विवाह को रद्द कर एचसी
पटना हाईकोर्ट (बिहार) ने नवादा निवासी एक सैन्यकर्मी के पकड़ुवा विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि बंदूक की नोक पर मांग भरवाना शादी नहीं होती व विवाह के लिए दोनों पक्षों की रज़ामंदी ज़रूरी है। दरअसल, 10-साल पहले लखीसराय के एक मंदिर गए जवान का अपहरण कर जबरन शादी कराई गई थी।