बंदूकधारियों ने कतर में 29 कुत्तों की गोली मारकर की हत्या, कई को किया घायल
कतर में कुछ बंदूकधारियों ने एक फैक्ट्री में जबरन घुसकर 29 कुत्तों की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि कई को घायल कर दिया। दोहा में जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था 'पॉज़ रेस्क्यू कतर' के अनुसार, बंदूकधारियों ने दावा किया कि एक कुत्ते ने बंदूकधारियों में से एक के बेटे को काटा था इसलिए उन्होंने ऐसा किया।