बंधक बनाए गए विदेशी नागरिक हमारे मेहमान हैं, उनकी सुरक्षा करना चाहते हैं: हमास
हमास मिलिट्री के प्रवक्ता अबु ओबेदा ने बताया कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए विदेशी नागरिक उसके मेहमान हैं और वह उनकी सुरक्षा करना चाहता है। बकौल ओबेदा, 200-250 लोग हमास की कैद में हैं और हालात सुधरने पर उन्हें रिहा किया जाएगा। इससे पहले हमास ने अगवा की गई एक लड़की का इलाज कराते हुए वीडियो शेयर किया था।