बंधकों को छुड़ाने का प्रयास जारी रहेगा: इज़रायल-हमास जंग के 100 दिन पूरे होने पर अमेरिका
इज़रायल-हमास जंग के रविवार को 100 दिन पूरे होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, "उनका प्रशासन हमास द्वारा बंधक बनाए लोगों को मुक्त कराने के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा।" बाइडन ने कहा, "अमेरिका और उसके सहयोगियों ने हार नहीं मानी है।" बकौल बाइडन, हमास ने 100 लोगों को बंधक बनाया हुआ है जिसमें कम-से-कम 6 अमेरिकी हैं।