बकाए के एकमुश्त निपटान पर PNB की मंज़ूरी के बाद पीसी ज्वेलर के शेयर में लगा अपर सर्किट

ज्वेलरी कंपनी पीसी ज्वेलर के शेयर में सोमवार को करोबार के दौरान 10% की तेज़ी आई और अपर सर्किट लगा। इससे पहले रविवार को कंपनी ने बताया था कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने उसके बकाया को लेकर एकमुश्त निपटान के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। पीसी ज्वेलर का बाज़ार पूंजीकरण ₹2,600 करोड़ से अधिक का है।

Load More