बकरीद पर कुर्बानी से पहले क्यों गिने जाते हैं बकरे के दांत?
मुसलमान बकरीद के दिन बकरा/अन्य जानवर की कुर्बानी देते हैं और कुर्बानी देते समय बकरे के दांत गिने जाते हैं। ऐसा माना जाता है सिर्फ एक साल की उम्र वाले बकरे की ही कुर्बानी देनी चाहिए और कुर्बानी के बकरे के कम-से-कम 4-6 दांत होने चाहिए। जिस पशु को चोट लगी हो उसकी भी कुर्बानी नहीं दी जा सकती है।