बकरीद से पहले गुजरात में मौलवी हुआ गिरफ्तार, कुर्बानी वाली लिस्ट में 'गाय' को भी रखा था
भरूच (गुजरात) में बकरीद से पहले रविवार को अब्दुल रहीम राठौड़ नामक 58 वर्षीय मौलवी को भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि मौलवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बकरीद पर दी जाने वाली कुर्बानी के जानवरों की सूची में ऊंट और भैंस जैसे पशुओं के साथ गाय को भी शामिल किया था।